{"_id":"5bcb696bbdec22693a663860","slug":"61540057451-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाए : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया जाए : संघ
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्ष 2003 से पूर्व नियुक्त अनुबंध अध्यापक संघ के राज्य संयोजक चंद्र मोहन की अगुवाई में जिला हमीरपुर के संयोजक मोहन शर्मा, दिनेश कुमार, विनोद चौहान, राजेंद्र शर्मा और अन्य सदस्य सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले। इस दौरान बिलासपुर से आए राज्य और जिला संयोजक हेमराज ठाकुर, राजेश सोनी, ममता, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र चंदेल, कल्याण, देवराज, सुरेंद्र, चमन लाल, मनसा राम, ओम प्रकाश, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
संघ नेे धूमल के माध्यम से राज्य सरकार से मांग उठाई कि 2003 से पूर्व नियुक्त अनुबंध अध्यापकों के पक्ष में आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को जल्द लागू किया जाए। चंद्र मोहन ने कहा कि लगभग 3500 अध्यापक 15 मई 2003 से पूर्व नियमों के तहत अनुबंध आधार पर सरकार द्वारा नियुक्त किए गए थे। इन्हें लंबे अनुबंध कार्यकाल के बाद नियमित किया गया था। इसी संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट से फैसला 2015 में आ गया था लेकिन, 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी उपरोक्त फैसले को पिछली सरकार की ओर से लागू नहीं किया गया। इस निर्णय में अध्यापकों के अनुबंध सेवा काल की अवधि को प्रथम नियुक्ति से पुरानी पेंशन के लिए जोड़ने को कहा गया है। अध्यापकों को अभी तक पुरानी पेंशन के लाभ से दूर रखा गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द इस निर्णय को लागू किया जाए।