{"_id":"5bc4d1e7bdec22694123c0c1","slug":"61539625447-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी में शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी में शराब ठेके को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। बिना अनुमति के टौणी देवी में रातों रात फिर शराब ठेका खोलने पर प्रशासन हरकत में आ गया है। इसके लिए प्रशासन ने आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त से तुरंत रिपोर्ट तलब की है। जिससे अब यह मामला विभाग के गले की फांस बनता जा रहा है। ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि एक बार फिर आक्रोश में हैं तथा बुधवार तक ठेके को बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया है। अन्यथा इसके बाद ठेके के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। टौणी देवी में पहले नए तहसील भवन के पास, उसके बाद मक्की के खेतों में ठेका खोलने का विरोध हुआ। अब बीडीओ आवास के पास ठेके को खोल दिया गया। तहसील, बीडीओ कार्यालय के कर्मियों, पंचायत समिति बमसन ने भी इसका प्रशासन के पास विरोध दर्ज करवाया था। उपायुक्त डा. रिचा वर्मा ने कहा कि ठेका स्थल उचित नहीं है तथा इस बारे में जल्द ही उचित कार्रवाई की जा रही है।
उनसे इस संबंध में ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि भी मिले हैं। वहीं एसडीएम शिल्पी बेक्टा का कहना है कि उस स्थल पर ठेका खोलने की प्रशासन की अनुमति नहीं है तथा आबकारी विभाग की रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई प्रशासन करेगा। विरोध वाले स्थल पर ठेका नहीं खोला जाएगा। वहीं स्थानीय बीडीसी सदस्य प्रेम लता, टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश चौहान, उपप्रधान अजय चौहान, छत्रैल की वार्ड सदस्य ललिता देवी, सलोचना देवी, टपरे की वार्ड सदस्य संतोष कुमारी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि वह इस क्षेत्र में पहले ही ठेके का विरोध कर चुके हैं। ग्रामीणों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा तथा वह उनके साथ हैं। ठेका खुलवाने को जुटे असामाजिक तत्वों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। वह जनता के हितैषी नहीं, बल्कि बाहरी ठेकेदार के साथ हैं। टपरे पंचायत की प्रधान ने कहा कि जिस स्थल पर रातों रात ठेका खोला गया, वह टपरे पंचायत में है तथा नाम बारीं पंचायत का दिया जा रहा है। इसका वह पुरजोर विरोध करती हैं। वहीं उपायुक्त राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग कुलभूषण गौतम ने कहा कि टौणी देवी में शराब ठेका नियमों के तहत खुला है। उन्होंने कहा कि सरकार की निर्धारित शर्तों के तहत शराब ठेका खोलने के लिए एनओसी को कोई जरूरत नहीं होती है।