Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hospital building at Jolsappad Medical College is ready; operational launch stalled due to a 36 crore hurdle.

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज का अस्पताल भवन तैयार, 36 करोड़ के पेच ने रोका संचालन

Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में अकादमिक ब्लॉक शुरू हो चुका है। हालांकि, अस्पताल भवन का लोकार्पण 36 करोड़ रुपये के भुगतान विवाद में फंसा है। इस कारण मरीजों को नई इमारत में उपचार और एमआरआई जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

दोनों भवनों में फर्नीचर और आवश्यक मशीनरी स्थापित हो चुकी है। अस्पताल भवन में 25 करोड़ रुपये की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन भी लगाई गई है। इसके बावजूद मरीजों को नई सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी को अतिरिक्त भुगतान न होने से प्रक्रियाएं रुकी हैं। मेडिकल गैस पाइपलाइन और अन्य तकनीकी जांच भी लंबित हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एक्सरे मशीनें भी लगनी हैं। इन सुविधाओं से हमीरपुर और आसपास के जिलों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल भवन के संचालन में निर्माण लागत का भुगतान मुख्य बाधा है। परियोजना की शुरुआती लागत 376 करोड़ रुपये तय की गई थी। बाद में यह बढ़कर 418 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की आपत्तियों के बाद अंतिम बिल 412 करोड़ रुपये तय हुआ। निर्माण कंपनी को अब तक 376 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
सरकार और निर्माण फर्म के बीच गतिरोध
शेष 36 करोड़ रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर सरकार और संबंधित एजेंसियों के बीच सहमति नहीं बन पाई है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के तहत काम करने वाली निर्माण फर्म ने भुगतान लंबित होने के कारण मेडिकल गैस पाइपलाइन और अन्य तकनीकी परीक्षण रोक दिए हैं। सरकार अतिरिक्त खर्च का औचित्य मांग रही है। इस संबंध में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, पर समाधान नहीं निकला। तकनीकी परीक्षण पूरे हुए बिना अस्पताल भवन का संचालन मुश्किल है।

पहले चरण में आठ विभाग होंगे शिफ्ट
नए परिसर में पहले चरण में आठ विभागों को शिफ्ट करने की तैयारी है। इनमें शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री और बॉयोलॉजी विभाग शामिल हैं। वहीं, अस्पताल से जुड़े सर्जरी, ऑर्थो, नेत्र और ईएनटी विभागों को भी नए परिसर में शिफ्ट करने की योजना है। इससे मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों और चिकित्सा सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नए परिसर में शुरू करने का रास्ता खुलेगा।




कोट
अकादमिक ब्लॉक का लोकार्पण हो गया है। दोनों भवनों में मशीनरी और फर्नीचर स्थापित हो गए हैं। कंपनी और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से अंतिम बिल भेजा गया है। यह पहले तय लागत से 36 करोड़ रुपये अधिक है। इस विषय पर सरकार के निर्देशों के अनुसार संबंधित एजेंसियों से संवाद चल रहा है। कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। सरकार के निर्देशों पर जल्द ही अस्पताल ब्लॉक भी शुरू होगा। -डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article