फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह गंदगी

शहर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह गंदगी

Sun, 02 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कुछ वार्डों में सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है। नप क्षेत्र के 11 वार्डों में से करीब आधा दर्जन वार्डों में कई स्थानों पर सीवरेज लीकेज हो रही है। इस कारण स्थानीय बाशिंदों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज के खुले चेंबरों और गंदे पानी के रिसाव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वार्ड 2-3 सहित छह और सात नंबर वार्ड में कई जगहों पर सीवरेज चेंबर खुले पड़े हैं। वहीं इन चेंबरों से सीवरेज लीकेज हो रही है। इस लीकेज के कारण क्षेत्र में बदबू का आलम बना हुआ है। इस गंदगी और बदबू से स्थानीय बाशिंदे और राहगीर मुंह पर रुमाल रखकर रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों में राकेश कुमार, रजनीश कपिल, जोगिंद्र कुमार, पवन, रमेश, शकुंतला आदि का कहना है कि कई जगह सीवरेज लीकेज हो रही है। वार्ड 2-3 के संगम स्थल डीआरडीए कार्यालय के पीछे सीवरेज चेंबर के खुले होने और गंदे पानी की लीकेज के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आईपीएच विभाग को इस बारे में अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता आईपीएच विभाग राकेश गर्ग का कहना है कि सीवरेज व्यवस्था को सुचारु रखने में विभाग वचनबद्ध है। भारी बारिश के बाद कई स्थानों पर दिक्कतें आई हैं। जहां सीवरेज लीकेज की समस्या आ रही है वहां पर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed