फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राष्ट्र रक्षा व शहीदों की शांति के लिए ऊहल में अनूठा प्रयास

राष्ट्र रक्षा व शहीदों की शांति के लिए ऊहल में अनूठा प्रयास

Sat, 10 Mar 2018 09:48 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
शहीदों की आत्मिक शांति को होगा महायज्ञ
विज्ञापन

परनाली गांव में किया जाएगा आयोजन
डेढ़ सौ पंडित करेंगे 24 लाख गायत्री मंत्र का जाप
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। टौणी देवी तहसील के दुर्गम क्षेत्र ऊहल पंचायत के परनाली गांव में विशाल गायत्री महायज्ञ 2 से 10 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। देश की रक्षा और मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों की आत्मा की शांति के लिए नौ दिन तक विशाल गायत्री महायज्ञ क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें एक साथ करीब डेढ़ सौ विद्वान पंडित 24 लाख गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। हिमाचल में संभवता पहली बार इतना पड़ा आयोजन देश और शहीदों के लिए किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें संयोजक के तौर पर पंडित रमेश शास्त्री मुख्य रूप से भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशाल गायत्री महायज्ञ को लेकर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के मन में विचार आया और इसे करने के लिए हामी भरी। व्यक्तिगत उत्थान के लिए व्यक्ति निरंतर लगा रहता है, लेकिन देश की रक्षा, शांति, सद्भाव के लिए कम ही लोग सोचते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर इसका आयोजन किया जा रहा है। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए भी इसे किया जा रहा है। महायज्ञ के लिए 25 हवन कुंड तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें निरंतर हवन होगा। इसके साथ ही हर दिन लंगर का आयोजन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम पर करीब 35 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है। महायज्ञ कार्यक्रम शुरू करने के लिए परनाली में भूमि पूजन किया गया तथा हवन कुंडों के लिए पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दूर-दूर से लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उनका कहना है कि देश पहले है तथा इसके लिए हर किसी को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। इसके लिए बीती 6 अक्तूबर को परनाली गांव में अखंड ज्योति जलाई गई थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ ही विधायक नरेंद्र ठाकुर और क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था। इसी ज्योति को गायत्री महायज्ञ के दौरान यहां पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed