{"_id":"5a6cafc54f1c1b89268b6b60","slug":"61517072325-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरानगर में बनेगा भव्य ईको पार्क : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरानगर में बनेगा भव्य ईको पार्क : गोविंद
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों को नए बस स्टैंड के मास्टर प्लान की रिपोर्ट बनाने के दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
हमीरपुर के हीरानगर पार्क को भी जिला का मॉडल पार्क बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे तथा इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के हीरानगर में भव्य ईको पार्क तैयार किया जाएगा। सभी विकास कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर किसी भी तरह की धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर उपायुक्त राकेश प्रजापति, डीएफओ प्रीति भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।