{"_id":"5a030c2b4f1c1b97678ba00e","slug":"61510149163-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों व अधिकारियों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों व अधिकारियों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों और अधिकारियों ने ली निष्पक्ष मतदान की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने की शपथ दिलवाई। इस मौके पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, धर्म, जाति, समुदाय, भाषा तथा बिना किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सभी 9 नवंबर को मतदान करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रत्न गौतम, जिला लोक संपर्क अधिकारी विनय शर्मा, जिला सूचना अधिकारी विनोद गर्ग, सहायक जिला सूचना अधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक रेडियो अभियंता राजनकांत शर्मा, विनोद कुमार, निर्दोष कुमार, अधीक्षक पुष्पा ठाकुर सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।