फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   60 mobiles, LEDs, chargers, Rs 1.5 lakh cash stolen from shop

Hamirpur (Himachal) News: दुकान से 60 मोबाइल, एलईडी, चार्जर, डेढ़ लाख रुपये कैश चोरी

Sun, 08 Sep 2024 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
60 mobiles, LEDs, chargers, Rs 1.5 lakh cash stolen from shop
नादौन में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के बाद मौका पर पहुंची। संवाद
साथ लगती दवाइयों की दुकान के ताले भी टूटे, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ज्वालामुखी मार्ग पर उपडाकघर के निकट मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी हुई है। इसके साथ लगती एक अन्य दवाइयों की दुकान के भी ताले टूटे हैं। मोबाइल की दुकान से करीब 60 मोबाइल, तीन एलईडी, मोबाइल चार्जर, करीब डेढ़ लाख कैश और मोबाइल से संबंधित अन्य सामग्री पर चोरों ने हाथ साफ किया है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थल शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है। जहां दिन और रातभर लोगों की आवाजाही रहती है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नितिन चौहान भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक अजय शर्मा निवासी वार्ड एक ने कहा कि शनिवार सुबह जब उनका एक कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के ताले टूटे पाए गए। सूचना पर वह स्वयं दुकान में आए और अंदर जाकर देखा तो करीब 50 से 60 मोबाइल गायब पाए गए। इनमें कुछ महंगे मोबाइल भी थे। इसके साथ ही तीन एलइडी, मोबाइल चार्जर, ब्लू टूथ सहित काफी मात्रा में अन्य संबंधित सामग्री और करीब डेढ़ लाख कैश गायब था। इस दुकान के साथ लगती एक दवाइयां की दुकान के भी ताले टूटे हैं। जहां से एक एसी तथा कुछ अन्य सामान चोरी हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन आरंभ कर दी गई है। वहीं, डीएसपी नितिन चौहान ने कहा कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है तथा आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। बिल खंगाले जा रहे हैं कि कुल कितनी लागत के मोबाइल चोरी किए गए हैं।
विज्ञापन


भगेटू में लाखों के गहने और नकदी चोरी
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत घर में सेंध लगाकर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। मीनाक्षी पत्नी विजय कुमार गांव भगेटू ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गत दिवस अपनी सास सहित अपने जेठ अजय कुमार के घर चली गई थी। शनिवार सुबह जब वह अपने घर वापस आई तो कैंची गेट का ताला टूटा मिला। घर में सामान चेक करने पर सोने व चांदी के गहने और 20,000 रुपये नकद चोरी हो गए थे। सात लाख रुपये के करीब गहनों की कीमत थी। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed