{"_id":"6ae79813adc1342ddf0efb76","slug":"60-crore-sanctioned-yet-work-on-the-city-center-at-the-old-bus-stand-remains-stalled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-214082-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 60 करोड़ मंजूर, फिर भी पुराने बस अड्डे पर सिटी सेंटर का काम अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 60 करोड़ मंजूर, फिर भी पुराने बस अड्डे पर सिटी सेंटर का काम अटका
Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुराने बस अड्डे की जगह प्रस्तावित आधुनिक सिटी सेंटर के निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। प्रोजेक्ट का काम शुरू करने से पहले सबसे जरूरी साइट को खाली करवाना है, लेकिन दुकानों को हटाने और मौजूदा ढांचे को गिराने की मंजूरी की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।
पहले चरण के लिए 60 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को मिल चुके हैं, लेकिन साइट विभाग को हैंडओवर नहीं होने के कारण निर्माण का टेंडर भी जारी नहीं हो पाया है।
पुराने बस अड्डे से शिफ्टिंग पक्का भरो बाइपास पर निर्माणाधीन नए बस अड्डे का काम पूरा होने के बाद होनी है। इसके तुरंत बाद पुरानी साइट खाली करवाई जानी प्रस्तावित है। हालांकि, इस बीच जरूरी औपचारिकताएं पूरी करना भी आवश्यक है, ताकि नए बस अड्डे में शिफ्टिंग के बाद निर्माण शुरू करने में देरी न हो।
विज्ञापन
करीब 150 करोड़ रुपये की इस योजना के पहले चरण में पुराने बस अड्डे पर आधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाना है। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने लोक निर्माण विभाग को 60 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
प्रस्तावित डिजाइन में तीन बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग, चार लिफ्ट, एस्कलेटर, दुकानें, मल्टीब्रांड आउटलेट, फूड कोर्ट, गेमिंग जोन, गेस्ट हाउस और बहुउद्देशीय हॉल शामिल हैं। इसका थ्रीडी नक्शा एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों ने तैयार किया है।
बस अड्डा परिसर की दुकानों को हटाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए शिमला भेजा गया है। वहीं, आसपास की 10 से अधिक दुकानों को 14 दिन में परिसर खाली करने के नोटिस दिए गए थे। लीज पर चल रही तीन दुकानों को नए बस अड्डे में जगह देने की योजना है, जबकि अन्य दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पुराने बस अड्डे की जमीन नगर निगम के नाम हस्तांतरित की जा चुकी है।
कोट
तीन माह पहले प्रोजेक्ट का बजट मिल चुका है। फिलहाल टेंडर नहीं किया गया है। जब साइट निर्माण के लिए विभाग को हैंडओवर होगी, टेंडर जारी कर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हमीरपुर
जिला प्रशासन इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहा है। सिटी सेंटर के निर्माण के लिए मौजूदा ढांचे को भी हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन के माध्यम से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
-राज कुमार, डीएम, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर