फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   57 liquor vends will be auctioned in Hamirpur today

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 57 शराब के ठेकों की आज होगी नीलामी

Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर । जिले में 57 शराब ठेकों की नीलामी 22 मार्च को होगी। बीते मंगलवार को 154 में से 97 ठेके ही नीलाम हुए थे। ऐसे में अब बचे हुए ठेकों का आवंटन शनिवार को होगा। 12 यूनिट में ठेकों को विभाजित किया गया है।
विज्ञापन

सात यूनिट की नीलामी मंगलवार को पूरी कर ली गई थी लेकिन पांच यूनिट के तहत ठेके आवंटित नहीं हो सके थे।
97 ठेकों के आवंटन से विभाग को 71. 64 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं 57 ठेकों के लिए बोली न लगने के कारण यह नीलाम नहीं हो सके थे।
इस वर्ष विभाग की ओर से 157 ठेकों के लिए 10 फीसदी राजस्व बढ़ोतरी के साथ 114 करोड़ 17 लाख 65 हजार 630 रुपये राजस्व लक्ष्य तय किया है। बीते वर्ष जिले में 150 शराब ठेके 112 करोड़ रुपये में नीलाम हुए थे। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप-आयुक्त शाह देव सिंह कटोच ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जिला हमीरपुर की आबकारी दुकानों एवं यूनिटों की नीलामी 22 मार्च को सुबह साढे़ 11 बजे बचत भवन में होगी। विभाग के उप-आयुक्त ने इच्छुक लोगों से इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए हमीरपुर स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप-आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed