{"_id":"62f545ea07498174f05b1028","slug":"54-drinking-water-schemes-of-jal-shakti-department-affected-by-rain-hamirpur-hp-news-sml4181558181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जलशक्ति विभाग की 54 पेयजल स्कीमें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जलशक्ति विभाग की 54 पेयजल स्कीमें प्रभावित
विज्ञापन
सुजानपुर में तपलधार, महेश कवाल, खानौली पेयजल योजना के पंपहाउस में घुसा बारिश का पानी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। मूसलाधार बारिश से हमीरपुर जिले में सबसे अधिक नुकसान जलशक्ति विभाग को हुआ है। विभाग के 54 पेयजल स्कीमें बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा आठ सिंचाई परियोजनाएं और तीन सीवरेज परियोजनाएं भी शामिल हैं। जिले में जलशक्ति विभाग की कुल 65 परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। एक ही दिन में करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की सबसे बड़ी परियोजना पटलांदर कसीरी महादेव स्कीम को पुंग खड्ड में बाढ़ आने से नुकसान पहुंचा है। इस स्कीम से क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के 28 हजार परिवारों को पेयजल आपूर्ति होती थी। इस स्कीम को बहाल करने में करीब दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसी तरह टपालदार महेश कवाल और चबूतरा पेयजल स्कीम के पंप हाउस को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। सुजानपुर क्षेत्र की आठ पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं।
वहीं, बड़सर विधानसभा क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति करने वाली ब्यास नदी के किनारे बनी स्कीम को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। इस स्कीम से क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों को पेयजल आपूर्ति होती है। धंगोटा पेयजल स्कीम भी प्रभावित है। शुक्रवार को बड़सर और सुजानपुर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। उधर, जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ठाकुर ने कहा कि बारिश से हमीरपुर जिले के 65 स्कीमों को करीब छह करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की सोलह सड़कों पर गिरे ल्हासे, साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग की हमीरपुर जिले में सोलह सड़कों पर जगह-जगह ल्हासे गिरने से साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। हमीरपुर मंडल की कुढार-मसियाना सड़क पर ल्हासे गिरने से इस सड़क पर करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। वहीं, मसियाना-भटवाड़ा सड़क, हमीरपुर जसकोट सड़क और हमीरपुर-जाहू सड़क के तहत गसोता और पंधेड़ में भी ल्हासे गिरे। वहीं, टौणीदेवी मंडल के तहत कक्कड़-सचूही मार्ग, टौणीदेवी से ऊहल-कक्कड़, पटलांदर-रंगड़, रंगड़ से धैल, चौरी से रंगड़ और सुजानपुर से संधोल मार्ग पर भी जगह-जगह ल्हासे गिरने से मार्ग बाधित रहे। इसके चलते यहां कुछ घंटे के लिए यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर सड़कों को बहाल करवाया। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि बारिश से विभाग को करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अधिकतर सड़कों को दोपहर तक बहाल कर दिया गया।