फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   52,711 people are getting social security pension in Hamirpur: Suresh

हमीरपुर में 52,711 लोगों को मिल रही है सामाजिक सुरक्षा पेंशन : सुरेश

Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने अधिकारियों को दिए योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला कल्याण समिति की बैठक वीरवार को विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि इस वित्त वर्ष में जिला हमीरपुर को इस विभाग के तहत लगभग 71.23 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था, जिसमें से लगभग 69 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। जिला में इस समय 52,711 पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है तथा पेंशन का कोई भी मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायतों में लंबित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की लाभार्थियों के आवेदनों के संबंध में सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके तुरंत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के 99 परिवारों को मकान के निर्माण के लिए कुल 1.48 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मकान निर्माण के अन्य लंबित मामलों की सूची ग्रामीण विकास विभाग के साथ भी साझा करें, ताकि इन आवेदकों को पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कौशल विकास निगम, आईटीआई एवं अन्य संस्थानों का सहयोग भी लिया जा सकता है। बैठक में अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना, दिव्यांग विवाह अनुदान योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना और आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विधायक का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से अवगत करवाया, जबकि जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल ने इन योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में एडीएम राहुल चौहान, सभी एसडीएम, अन्य विभागीय अधिकारी, समिति के गैर सरकारी सदस्य नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी, खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल के सदस्य विक्रम शर्मा और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed