फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   52 percent pregnant women are malnourished in Hamirpur

हमीरपुर में 52 फीसदी गर्भवती महिलाएं कुपोषित

Mon, 01 Mar 2021 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
उमेश कुमार शर्मा
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में 52 फीसदी गर्भवती महिलाएं कुपोषित पाई गई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सर्वे में यह आंकड़ा सामने आया है। विभाग ने सभी छह खंडों से करीब तीन हजार बच्चों और महिलाओं के सैंपल की जांच आंगनबाड़ी स्तर पर की है। 15 फरवरी तक चले इस जांच अभियान में पांच साल तक के बच्चों की लंबाई और भार भी जांचा गया है।

वहीं, इन बच्चों, 15 से 19 वर्ष की किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं और सामान्य महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई है। जांच के आधार पर विभाग ने जो डाटा तैयार किया है उसमें 46.74 फीसदी महिलाओं में खून की कमी पाई गई है। इन महिलाओं में 52.88 फीसदी गर्भवती और शेष सामान्य महिलाएं हैं। वहीं, बच्चों की जांच के दौरान उम्र के अनुसार लंबाई में आठ फीसदी बच्चे अविकसित पाए गए हैं। गंभीर तीव्र कुपोषण के एक फीसदी बच्चे और मध्यम तीव्र कुपोषण के चार फीसदी बच्चे शिकार पाए गए हैं। छह फीसदी बच्चे अंडरवेट हैं। जिले की 15 से 19 वर्ष की 41.21 फीसदी किशोरियों में भी खून की कमी पाई गई है। सर्वे में सुजानपुर खंड में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में सबसे ज्यादा कमी मिली है। इसके बाद नंबर दो पर भोरंज खंड है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एचसी शर्मा ने कहा कि सर्वे के आधार पर डाटा तैयार कर लिया गया है। जिन महिलाओं और बच्चों में कमी पाई गई है, उनके लिए विभाग विशेष जागरूकता शिविरों और आंगनबाड़ी के माध्यम से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed