फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अनियमितताएं के चलते निजी स्कूल की मान्यता रद्द

अनियमितताएं के चलते निजी स्कूल की मान्यता रद्द

Mon, 04 Feb 2019 10:55 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अनियमितताओं के चलते जिला के एक निजी स्कूल की मान्यता को 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने संबंधित स्कूल पर कार्रवाई की है। पिछले कई दिनों से विभाग को स्कूल में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थीं। विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए स्कूल की मान्यता को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व स्कूल को बंद करने से बच्चों और अभिभावकों में हड़कंप है। विभाग ने बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया है कि अगर जिला में ऐसा कोई निजी शिक्षण संस्थान है जो कि बिना मान्यता प्रमाण पत्र या नवीनीकरण प्रमाण पत्र प्राप्त किए बिना कार्य कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को। ताकि ऐसे संस्थानों पर उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक कुलदीप वर्मा ने कहा कि जिला के एक निजी स्कूल की अनियमितताओं के चलते मान्यता को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में जो भी बच्चे थे, वे राजकीय पाठशालाओं में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक कोई निजी शिक्षण संस्थान बिना मान्यता प्रमाण पत्र लिए कार्य कर रहा हो तो अभिभावक इसकी सूचना कार्यालय में दें। ताकि आरटीई के तहत शिक्षण संस्थान पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उपनिदेशक ने कहा कि अभिभावक पूर्ण जांच करके ही ऐसे संस्थानों में अपने बच्चों को दाखिल करवाएं। उपनिदेशक ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी राजकीय पाठशालाओं या मान्यता प्राप्त पाठशालाओं में दाखिल करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed