{"_id":"5bd9e8cbbdec2269565727c3","slug":"51541007563-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर चहकीं लोहाखर की शैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर चहकीं लोहाखर की शैलजा
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जिला हमीरपुर की टौणी देवी तहसील के गांव लोहाखर निवासी शैलजा को एलएलएम में अव्वल रहने के लिए गोल्ड मेडल और लाला नागल स्मारक रजत पदक से नवाजा। राष्ट्रपति से सम्मान पाकर शैलजा चहक उठीं। शैलजा की इस उपलब्धि से उसके गांव सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
शैलजा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता विजय ठाकुर, माता निर्मला ठाकुर और जुड़वा बहन शिल्पा सहित अपने शिक्षकों को दिया है। शैलजा के पिता खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी है। शैलजा की प्रारंभिक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल से हुई है। इसके बाद उन्होंने एलएलएम तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। वर्तमान में शैलजा लॉ में पीएचडी कर रही हैं। वर्ष 2015 में एलएलएम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत उन्हें यह सम्मान मिला है।