{"_id":"5afb12c34f1c1bdc408b5906","slug":"51526403779-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरे जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंप पर मॉडल्स ने बिखेरे जलवे
Updated Tue, 15 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अकादमी ऑफ प्रोफेशनल स्किल हमीरपुर ने सोमवार को वार्षिक फैशन शो का आयोजन किया। इस अवसर पर कई नामी हस्तियों बॉलीवुड अभिनेत्री शानवी धीमान, मिस इंडिया यूनिवर्स संजना चौहान, इंटरनेशनल सुपर मॉडल अदिति शर्मा आदि ने शिरकत की। इस मौके पर संस्थान ने मुख्य अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में एक के बाद एक कई आकर्षक परिधानों को रैंप वॉक करके दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। इसमें बार्वी डॉल ड्रेस, शीथ ड्रेस, रॉयल पारंपरिक परिधान आदि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इसमें प्रशिक्षुओं ने समूह नृत्य, हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा आदि प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया। इस मौके पर संस्थान की प्रबंधक वर्ग के सदस्य शकुंतला शर्मा, सतपाल शर्मा और विपिन शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया।