फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बजट आने के बाद भी कर्जदार हमीरपुर

बजट आने के बाद भी कर्जदार हमीरपुर

Tue, 27 Feb 2018 11:19 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
बजट आने के बाद भी कर्जदार हमीरपुर
हमीरपुर। मनरेगा मैटीरियल के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बजट जारी करने के बावजूद हमीरपुर जिला 90 लाख रुपये का कर्जदार है। प्रदेश सरकार ने सूबे में मनरेगा मैटीरियल के लिए 30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया था। इस बजट में से प्रत्येक जिला ने अपने-अपने हिसाब से बजट उठा लिया। इससे पूर्व हमीरपुर जिला मनरेगा मैटीरियल के भुगतान के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का कर्जदार था। जिला के सभी ब्लॉकों द्वारा मैटीरियल बजट उठाने के बाद भी जिला करीब 90 लाख रुपये का मैटीरियल भुगतान के लिए कर्जदार है। जिला ने सरकार द्वारा डाले गए 30 करोड़ के बजट से करीब 1.60 करोड़ रुपये का बजट उठाया है।
विज्ञापन

हालांकि इस बजट से कर्जदार पंचायतों को कुछ राहत तो मिलेगी, लेकिन पूरा भुगतान न होने के कारण उनकी देनदारी और बढ़ेगी। मैटीरियल बजट के आने से पंचायतों में ठप पड़े विकास कार्यों में गति आएगी। कई कार्य जो मैटीरियल के अभाव में रुके पड़े थे वह भी सुचारु रूप से होंगे। इस संबंध मे उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए हमीरपुर संजीत ठाकुर का कहना है कि जिला में मैटीरियल बजट आने के बाद भी कुछ पैसा देनदारी के रूप में रह गया है। उन्होंने कहा कि मैटीरियल बजट के आने के बाद विकार्य कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed