{"_id":"5a4e48ca4f1c1b35198b4cc1","slug":"51515079882-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस मवेशियों ने व्यक्ति को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस मवेशियों ने व्यक्ति को किया घायल
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नौहंगी के कथलाण गांव के एक व्यक्ति को लावारिस पशुओं ने सींग मारकर घायल कर दिया है। गांव निवासी देवराज पुत्र नसीब सिंह वीरवार दोपहर को अपने खेतों से पशुओं को भगाने के लिए गया था। जैसे ही वह लावारिस पशुओं को भगाने लगा तो खेत में फसल को खा रहे करीब आधा दर्जन लावारिस पशु उसके पीछे दौड़ गए। उनमें से दो सांडों ने उसे सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस कारण वह घायल हो गया। देवराज के बेटे राहुल ठाकुर का कहना है कि खेत में लावारिस पशुओं ने उसके पिता पर हमला कर दिया। इस कारण वह घायल हो गए।
विज्ञापन