फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्राईमरी स्कूल तलासी एक शिक्षक के हवाले

प्राईमरी स्कूल तलासी एक शिक्षक के हवाले

Tue, 02 Jan 2018 10:09 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
प्राईमरी स्कूल तलासी एक शिक्षक के हवाले
Teacher
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। धनेड़ पंचायत का तलासी प्राइमरी स्कूल एक शिक्षक के सहारे है। पिछले तीन माह से स्कूल में शिक्षक का दूसरा पद भी खाली चल रहा है। हालत यह है कि शिक्षक की कमी पूरी करने के लिए डेपुटेशन पर अन्य स्कूलों से अध्यापक भेजे जा रहे हैं। स्कूल में शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोगों ने विभाग और सरकार से रिक्त पद को भरने की मांग उठाई है।

स्थानीय लोगों अंजना देवी, कमला देवी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, अजय शर्मा, संजीव कुमार, बिहारी लाल, अलका देवी आदि का कहना है कि स्कूल में एक ही शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि स्कूल में अभी एक ही शिक्षक ड्यूटी पर है जो सभी बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा संभाले हुए हैै। अध्यापन कार्य के अलावा मिड डे मील का कार्य भी इसी अध्यापक के कंधों पर है। अभिभावकों का कहना है अगर स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो मजबूरन निजी स्कूलों की ओर रुख करना पड़ेगा। स्कूल में डेपुटेशन पर अध्यापकों को भेजना स्थायी हल नहीं हैैैैैैै। तीन माह पहले स्कूल के दूसरे शिक्षक का तबादला होने के बाद अभी तक इस पद को भरा नहीं किया गया है। लोगों ने विभाग से रिक्त पद भरने की गुहार लगाई है। उधर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा आरसी कटोच का कहना है जिलेभर के स्कूलों में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई है। जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed