{"_id":"5a394b334f1c1b6a118b8dde","slug":"51513704243-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झरलोग स्कूल में 58 बच्चों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झरलोग स्कूल में 58 बच्चों का जांचा स्वास्थ्य
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। झरलोग प्राथमिक स्कूल के 33 और माध्यमिक स्कूल के 25 बच्चों का मंगलवार को स्वास्थ्य जांचा गया। बच्चों का स्वास्थ्य जांचने के बाद डॉ. निशा ने कहा कि टॉफी, बर्गर, जंकफूड आदि वस्तुएं शरीर के लिए हानिकारक होती हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर को पांच तत्व कार्बोहाड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और पानी मजबूत बनाते हैं। डॉ. निशा ने बच्चों को हर रोज दांत साफ करने, ब्रश करने तथा हाथ धोने के तरीके बताए। इस दौरान डॉ. भावना ने भी बच्चों को संतुलित व पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्राथमिक पाठशाला प्रभारी सुषमा, जेबीटी शिक्षक संजीव कुमार, माध्यमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक अशोक कुमार, टीजीटी कला पवन रांगड़ा, रमेश चंद शास्त्री, शारीरिक शिक्षक होशियार सिंह, कला अध्यापक सुशीला शर्मा सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन