फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   टमाटर और प्याज के दामों ने बिगाड़ा स्वाद

टमाटर और प्याज के दामों ने बिगाड़ा स्वाद

Sun, 12 Nov 2017 09:36 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
टमाटर और प्याज के दामों ने बिगाड़ा स्वाद
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर। पिछले कई दिनों से टमाटर और प्याज के चढ़ते दामों ने खाने का स्वाद बिगाड़ दिया है। सब्जियों के बढ़ते दामों के कारण गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। जिला मुख्यालय की सब्जी मंडी मेें टमाटर 70 रुपये से ऊपर और प्याज 50 रुपये से ज्यादा दाम पर बिक रहा है। इस कारण गृहणियां जहां एक किलोग्राम टामाटर का उपयोग करती थीं, वहां अब वह आधा किलोग्राम से ही गुजारा कर रही हैं। सब्जियों के दामों में वृद्धि के कारण रसोई के तड़के पर भी असर पड़ा है। गृहणियां दाम ज्यादा होने के कारण कम मात्रा में प्याज और टमाटर का उपयोग कर रही हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जो गृहणियां पहले एकाएक सब्जी खरीदतीं थीं, वे अब सोच-समझकर प्याज और टमाटर खरीद रहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सब्जी मंडी में गाजर 45 रुपये से अधिक, मटर 80 रुपये के पार, भिंडी 60 रुपये और शिमला मिर्च 80 रुपये से अधिक दामों पर बिक रही है। कई दिनों से सब्जियों के दामों में हो रही वृद्धि के कारण लोगों का बजट बिगड़ गया है। उधर, एपीएमसी सचिव अनिल चौहान का कहना है कि सब्जियों की सप्लाई कम होने के कारण दाम बढ़ रहे हैं। जैसे ही सप्लाई सुचारु हो जाएगी, दाम भी कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed