{"_id":"5a084d704f1c1bda538bc7f8","slug":"51510493552-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने खाया जहर, मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत झरलोग में एक युवक ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक ने आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम पंचायत झरलोग निवासी अतुल कुमार (29) ने शनिवार दोपहर को जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब युवक की तबीयत बिगड़ी तो उसने परिजनों को इसके बारे में बताया। परिजन युवक को तुरंत भोटा अस्पताल ले गए, वहां से युवक को हमीरपुर अस्पताल भेजा गया। हमीरपुर अस्पताल से युवक को टांडा रेफर किया गया। टांडा जाते समय ज्वालामुखी के पास युवक की मौत हो गई। वहीं, भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।