फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   500 cadets participated in a race at Sainik School Sujanpur; Ravi Sadan emerged as the winner.

Hamirpur (Himachal) News: सैनिक स्कूल सुजानपुर में 500 कैडेट्स ने लगाई दौड़, रावी सदन बना विजेता

Sun, 11 Oct 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
500 cadets participated in a race at Sainik School Sujanpur; Ravi Sadan emerged as the winner.
सैनिक स्कूल सुजानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विेजेता कैडेट्स  किए सम्मानित। स्रोत : संस्थान
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में शनिवार को अंतर-सदनीय क्रॉस-कंट्री प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 500 कैडेट्स ने छह सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए 6.5 किलोमीटर की दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता वरिष्ठ, कनिष्ठ और उप-कनिष्ठ वर्गों में लड़कों और लड़कियों के लिए आयोजित हुई।
विज्ञापन

वरिष्ठ लड़कों में निश्चल प्रथम, स्टैनजिन द्वितीय और शिवांशु ठाकुर तृतीय रहे। वरिष्ठ लड़कियों में सजल गिल ने पहला, अनिका सिंह ने दूसरा और इशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ लड़कों में कार्तिक प्रथम, सुमित द्वितीय और रिजुल मेहरा तृतीय रहे, जबकि कनिष्ठ लड़कियों में जिक्मेद प्रथम, एंजल द्वितीय और मेघना कौंडल तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-कनिष्ठ लड़कों में परीक्षित पांजला प्रथम, राजवीर ठाकुर द्वितीय और राजदीप तृतीय रहे। उप-कनिष्ठ लड़कियों में प्रनिति ने पहला, अनायता चंदेल ने दूसरा और स्वाति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सदनवार परिणामों में कनिष्ठ वर्ग की ट्रॉफी रावी सदन ने जीती, जबकि वरिष्ठ वर्ग में सतलुज और यमुना सदन संयुक्त विजेता रहे। समापन पर प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन प्रीति चोपड़ा ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed