{"_id":"616480a28ebc3e42667ed8fe","slug":"50-lakh-recovery-from-income-tax-payers-farmers-who-defy-kisan-samman-nidhi-hamirpur-hp-news-sml386895178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकरदाता किसानों से वसूले 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकरदाता किसानों से वसूले 50 लाख
विज्ञापन
50 lakh recovery from income tax payers farmers who defy Kisan Samman Nidhi
हमीरपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि डकारने वाले अयोग्य किसानों से सरकारी पैसों की रिकवरी का काम शुरू हो गया है। जिला हमीरपुर में अभी तक 50.14 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। जिले में करीब 1008 किसान ऐसे हैं, जो हर साल आयकर का भुगतान करते हैं।
इन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया हुआ था। इनमें से करीब 978 ऐसे किसान हैं, जिन्होंने किसान सम्मान निधि की पांच से छह किस्तें प्राप्त कर ली हैं। इन किसानों ने डेढ़ से दो साल के अंतराल में कुल 4967 किस्तें प्राप्त कर ली हैं। एक साल में तीन किस्तों में दो-दो हजार की राशि जारी होती है।
किसान सम्मान निधि के तौर पर प्रत्येक किसान परिवार को सालाना छह हजार की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है, लेकिन आयकर का भुगतान करने वाले लोगों ने भी किसान सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए विभाग में आवेदन कर दिया था। विभाग की ओर से अपने स्तर पर की जा रही जांच में सामने आया है कि जिला हमीरपुर में 1008 आयकर देने वाले किसानों ने भी सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए आवेदन किया हुआ था।
विज्ञापन
सरकारी खजाने से इन किसानों ने 90 लाख की राशि प्राप्त कर ली थी। अब विभाग ने करीब 490 किसानों से 50.14 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। इन 490 किसानों ने कुल 2507 किस्तें वापस कर दी हैं। प्रदेश सरकार के आदेश पर योग्य किसानों की पड़ताल के लिए पटवारी, पंचायत सचिव और नंबरदार सहित तीन लोगों की कमेटी बनाई गई है।
इस कमेटी की ओर से सही पाए गए किसानों की सूची प्रत्येक पंचायत के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पां होगी। उधर, जिला राजस्व अधिकारी हमीरपुर देवराज भाटिया ने कहा कि जिला हमीरपुर में करीब 1008 ऐसे किसान हैं, जो आयकर देते हैं। इनके पास किसान सम्मान निधि के करीब 99 लाख रुपये की राशि फंसी हुई थी, जिनमें से 50 लाख की रिकवरी कर ली गई है। शेष राशि की रिकवरी का कार्य प्रगति पर है।