फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 female students are undergoing training for the state-level sports competition.

Hamirpur (Himachal) News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 50 छात्राएं ले रहीं प्रशिक्षण

Sat, 24 Oct 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के तीन स्कूलों में चल रहे अंडर-14 छात्रा राज्यस्तरीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को छात्राओं ने विभिन्न खेलों की तकनीक सीखी। डेरा परोल स्कूल में प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अश्वनी कुमार ने बताया कि करौर स्कूल में 17 छात्राएं हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। मझेली स्कूल में 21 छात्राएं हैंडबॉल और टेबल टेनिस की बारीकियां सीख रही हैं, जबकि डेरा परोल स्कूल में 12 छात्राओं को बास्केटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

तीनों स्कूलों में कुल 50 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंडी जिले के हटगढ़ में 26 से 28 अक्तूबर तक होगा। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार करना और उनके खेल कौशल को निखारना है। शिविर का समापन 24 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed