फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5 posts will be filled in vocational institute, interviews will be held on 25 in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: वोकेशनल संस्थान में भरे जाएंगे 5 पद, हमीरपुर में 25 को होंगे साक्षात्कार

Tue, 23 Jul 2024 04:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिलासपुर जिले के वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थान घुमारवीं में फैकल्टी के 5 पदों को भरने के लिए 25 जुलाई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस संस्थान में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 2-2 पद तथा टेली फैकल्टी का एक पद भरा जाएगा।
विज्ञापन


इन अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एमसीए, एमएससी आईटी, एमएससी सीएस, बीसीए, बीएससी आईटी, पीजीडीसीए या बीकॉम विद टेली होनी चाहिए और आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 11,500 रुपये से 13,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा ये योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98054-14871 या जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed