फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   49 Anganwadi centers will get buildings worth Rs 5.88 crore

Hamirpur (Himachal) News: 49 आंगनबाड़ी केंद्रों को 5.88 करोड़ रुपये से मिलेंगे भवन

Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर में 49 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों पर लगभग 5.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। इस समय जिला हमीरपुर में कुल 1351 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से 623 आंगनबाड़ी केंद्र निजी भवनों में चलाए जा रहे हैं। 190 आंगनबाड़ी केंद्र प्राइमरी स्कूलों के परिसरों में, 437 अन्य सरकारी भवनों में तथा 94 आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के अपने भवनों में चल रहे हैं। विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बलवीर सिंह बिरला ने बताया कि जिले के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है। इन भवनों के कार्य मनरेगा कनवर्जेंस से करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भवनों के लिए मनरेगा के तहत आठ-आठ लाख रुपये, 15वें वित्त आयोग से दो-दो और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भी दो-दो लाख रुपये का प्रावधान किया जाएगा। यानी प्रत्येक भवन पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन भवनों के निर्माण कार्य अतिशीघ्र शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग एवं स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में छह महीने से लेकर छह वर्ष तक की आयु के कुल 18,108 बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। इनके अलावा करीब 3,000 गर्भवती महिलाओं और लगभग ढाई हजार धात्री महिलाओं को भी पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed