फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   46 players selected for district level sports competition

Hamirpur (Himachal) News: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 46 खिलाड़ी चयनित

Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
46 players selected for district level sports competition
भोरंज स्कूल में आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान - फोटो : udhampur news
जाहू(हमीरपुर)। मुख्यमंत्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में शनिवार को अंडर-14 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान 39 स्कूलों से 300 खिलाड़ियों ने वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और चैस के लिए ट्रायल दिए।
विज्ञापन

ट्रायल काशुभारंभ समग्र शिक्षा अभियान खंड परियोजना अधिकारी एवं स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं। ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक कमेटी ने 46 खिलाड़ियों को चयनित किया।
विज्ञापन

इसमें वॉलीबाल में 12, कबड्डी में 12, खो-खो में 12, चैस और बैडमिंटन खेल के लिए 5-5 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। भोरंज खंड से चयनित खिलाड़ी हमीरपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह में होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खंड भोरंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हमीरपुर अश्वनी कुमार, पर्यवेक्षक एवं मुख्याध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला नगरोटा गाजियां रविंद्र पटियाल, विनोद कुमार शारीरिक शिक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ैहर और विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed