फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   45 transformers of Tikri section, with the help of three electricity workers

Hamirpur (Himachal) News: टिक्करी सेक्शन के 45 ट्रांसफार्मर, तीन बिजली कर्मचारियों के सहारे

Mon, 12 Aug 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। विद्युत उपमंडल टौणीदेवी के टिक्करी अनुभाग की बदहाल स्थिति ने बिजली बोर्ड की लचर व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टिक्करी अनुभाग के 4200 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने की जिम्मेदारी केवल तीन कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दी है।
विज्ञापन

टिक्करी अनुभाग के 45 ट्रांसफार्मरों की देखरेख और उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने के लिए सामान्य रूप से 10 से 12 कर्मचारियों की जरूरत है। मगर वर्तमान में मात्र दो सहायक लाइनमैन, एक लाइनमैन और एक अस्थायी फोरमैन के सहारे यह पूरा सेक्शन चल रहा है। यह स्थिति तब और भी चिंताजनक हो जाती है जब बरसात के मौसम में आए दिन फॉल्ट्स का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के चलते उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि कर्मचारी अपनी क्षमता से अधिक काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजोत पंचायत के प्रधान चमन लाल ने कहा कि यह विभाग की नाकामी है कि इतने बड़े क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए केवल तीन कर्मचारी हैं। यह व्यवस्था का मजाक उड़ाने जैसा है। उधर, बिजली मंडल टौणीदेवी के सहायक अभियंता दीपक चौहान ने बताया कि उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed