फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   45 crores will be spent on Badaran-Harsaur-Garli road: Lakhanpal

बदारन-हरसौर-गारली सड़क पर खर्च होंगे 45 करोड़ : लखनपाल

Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
45 crores will be spent on Badaran-Harsaur-Garli road: Lakhanpal
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक इ
बड़सर (हमीरपुर)। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों, शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इससे उन्हें अच्छे संस्कार मिलेंगे और उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होगा और वे नशे जैसी गंभीर समस्या से भी दूर रहेंगे। बदारन-गाहलियां-हरसौर-गारली सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए नाबार्ड के माध्यम से 45 करोड़ की डीपीआर बनाई गई है। हरसौर-गारली सड़क पर उसनाड़ के पास पेवर ब्लॉक लगाने के लिए साढ़े सात लाख का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर इंद्रदत्त लखनपाल ने गारली स्कूल को ग्यारह हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्रधानाचार्य ने विधायक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed