{"_id":"668fe41f59697c11e505a964","slug":"44-people-donated-blood-on-the-foundation-day-of-vidyarthi-parishad-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-131372-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर 44 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर 44 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई की ओर से राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रकाश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जगवीर चंदेल एवं विशेष अतिथि अनिल शर्मा और हमीरपुर विभाग संगठन मंत्री शामिल रहे।
जगवीर चंदेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की 76 वर्ष की यात्रा गौरवमय रही है। विद्यार्थी परिषद सामाजिक समरसता की बात करती है। पर्यावरण संरचना की बात करती है। हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक रक्तदान अगर कोई छात्र संगठन करता है तो वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है। सबसे अधिक पौधारोपण करने का कार्य भी विद्यार्थी परिषद करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपना 76वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मना रही है। इसी कड़ी में परिषद ने जिला हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 44 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।