{"_id":"5c76cf3ebdec22736f4a909d","slug":"41551290174-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट मामले में कार्रवाई न होने पर एसपी से मिली महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। मारपीट में घायल व्यक्ति की पत्नी ने उचित कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत करवाया। इस बारे में उसने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। महिला रीना कुमारी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति राजकुमार गांव और डाकघर दडूही अपने भांजे को छोड़ने सड़क तक गए थे।
जब वापस आए तो उसके पति पर 11 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। यह हमला लता देवी के आंगन में किया गया। इनके खिलाफ एफआईआर भी पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज है। इस हमले में उसका पति राजकुमार बुरी तरह घायल हो गया है। मामला बीती 24 फरवरी का है। गंभीर हालत में व्यक्ति को मेडिकल कालेज हमीरपुर इलाज के लिए लाया गया। राजकुमार यहां पर ही उपचाराधीन हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच होगी। इसके लिए सदर पुलिस को निर्देश भी जारी किए गए हैं।