फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मांगें पूरी न होने पर भड़का मजदूर संघ

मांगें पूरी न होने पर भड़का मजदूर संघ

Wed, 02 Jan 2019 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक हमीरपुर के एनजीओ भवन में आयोजित की जाएगी। 4 से 6 जनवरी तक चलने वाली इस प्रदेशस्तरीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सचिव और प्रदेश महासंघों के महासचिव भाग लेंगे। बैठक में अखिल भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रभारी राम दास पांडेय तथा सह प्रभारी जगदीश जोशी भी विशेष से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ प्रदेश के सरकारी, अर्धसरकारी और असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों की मांगों के बारे में चर्चा और आगामी कार्य योजना तय की जाएगी। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डीसी शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर जुलाई 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 26 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद मांगों का कोई समाधान नहीं हुआ है। भारतीय मजदूर संघ में सरकार के इस तरह के असहयोग और कर्मचारी विरोधी रवैये से खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अफसरशाही कर्मियों का शोषण कर रही है। स्थानांतरण में भी भारतीय मजदूर संघ के सदस्यों के साथ पक्षपात करते हुए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ संबंधित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव सरकार की दखलंदाजी के कारण अधर में लटके पड़े हैं। जिससे प्रदेश के अराजपत्रित कर्मियों की मांगे भी लटकी पड़ी हैं। भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति सरकार की कर्मचारियों के प्रति उदासीनता पर हमीरपुर में कर कार्ययोजना तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed