फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन के रैल में जनमंच कार्यक्रम चार नवंबर को

नादौन के रैल में जनमंच कार्यक्रम चार नवंबर को

Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल में रैल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में चार नवंबर को जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनमंच के लिए रैल, जोल सपड़, रंगस, फस्टे, कंडरोला, प्लासी, बड़ा चौडू, सपड़ोह, बलडूहक, दंगड़ी, नौहंगी, भूंपल की पंचायतें चयनित की गई हैं। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम से पहले चयनित पंचायतों में अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यक्रमों तथा योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर भी आयोजित करें।
विज्ञापन

सभी विभागीय अधिकारियों को प्री जनमंच के दौरान आयोजित कार्यक्रमों एवं निरीक्षण कार्यों की रिपोर्ट भी प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने विकास खंड अधिकारी नादौन को निर्देश दिए कि वह जनमंच कार्यक्रम के लिए प्राप्त जन शिकायतों को संबंधित पंचायतों के सचिवों से पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विकास खंड अधिकारी को ये भी निर्देश दिए कि वह स्वयं पोर्टल को खोलकर जन शिकायतों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। परियोजना अधिकारी डीआरडीए डॉ. सुनील चंदेल ने रैल में प्रस्तावित जनमंच कार्यक्रम को लेकर स्थानीय अधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed