{"_id":"5b940d1b867a557ff47dd509","slug":"41536429339-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने प्रेमिका के घर में जाकर निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने प्रेमिका के घर में जाकर निगला जहर, मौत
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत पड़ती जोल सप्पड़ पंचायत के गांव थाईं के एक युवक ने शनिवार सुबह प्रेमिका के घर के आंगन में जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक रवि कुमार (24) के भाई बंटी ने बताया कि उसका भाई शनिवार सुबह हमीरपुर के एक गांव में अपनी प्रेमिका के घर गया। जहां पर उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
लड़की ने युवक के मोबाइल से ही उसकी मां को फोन कर इस बात की सूचना दी। मां माया देवी ने उक्त गांव में पहुंचकर निजी वाहन से अचेत अवस्था में अपने बेटे को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक पक्का भरो में दुकान पर मोटर मेकेनिक का काम करता था। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम हमीरपुर अस्पताल गई। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।