{"_id":"5abd156e4f1c1bdc618b45de","slug":"41522341230-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ी पंचायत कश्मीर के लिए बनेगा विकास प्लान : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ी पंचायत कश्मीर के लिए बनेगा विकास प्लान : उपायुक्त
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने जिला की पिछड़ी पंचायत कश्मीर में वीरवार को विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विकास प्लान भी तैयार किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पंचायत के विकास के प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और समस्याओं के त्वरित निदान के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम दिले राम सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चारदीवारी लगाने के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान किया जाएगा। इस के लिए प्रारंभिक तौर पर 12 लाख की राशि स्वीकृत की जाएगी।
खेलकूद की बेहतर सुविधा के लिए मैदान की मरम्मत भी की जाएगी। ढाढ स्कूल में इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए स्वीकृति भी प्रदान की गई है। संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए एक लाख, एक अन्य लिंक रोड के लिए एक लाख, रास्ते के निर्माण के लिए पचास हजार, नुंगरा में रास्ते के निर्माण के लिए एक लाख, एससी बस्ती में संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए एक लाख की राशि स्वीकृत की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि पिछड़ी पंचायत कश्मीर के विकास कार्यों की नियमित तौर पर समीक्षा की जाएगी और लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दो माह के पश्चात फिर से कश्मीर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा।