{"_id":"5ab6858e4f1c1b91778b73e7","slug":"41521911182-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कल हमीरपुर, सजानुपर और ज्वालाजी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कल हमीरपुर, सजानुपर और ज्वालाजी में
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर 26 मार्च को सुजानपुर, हमीरपुर एवं ज्वालामुखी विस क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर विभिन्न कार्यक्रमों में बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहेंगे। सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे सुजानपुर विस के टौणीदेवी में महिला मंडलों को सम्मानित करेंगे, साढ़े दस बजे ग्राम पंचायत टपरे के दरकोटी में जनसभा को संबोधित करेंगे, साढ़े ग्यारह बजे ग्राम पंचायत नाड़सी में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे हमीरपुर विस क्षेत्र के नेरी में पोस्ट ऑफिस की शाखा का उद्घाटन करेंगे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि सायं चार बजे जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी विस के कथोग में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन