{"_id":"5a73575b4f1c1b410b8b6678","slug":"41517508443-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में गौसदन का निर्माण कार्य जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में गौसदन का निर्माण कार्य जोरों पर
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद क्षेत्र सुजानपुर में गोसदन का निर्माण कार्य जोरों पर चला हुआ है। गोसदन के निर्माण से जहां लावारिस पशुओं को ठिकाना मिलेगा वहीं किसानों को फसल नष्ट होने से निजात मिलेगी। लावारिस पशु जहां लोगों की फसलों को चट कर जा रहे हैं, वहीं दिन में वाहन चालकों तथा राहगीरों के लिए परेशानी बने हुए हैं। लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए 11 लाख रुपये की धनराशि से सुजानपुर के वार्ड नंबर 6 में गोसदन का निर्माण किया जा रहा है। पिछले वर्ष इसकी आधारशिला नगर परिषद अध्यक्ष ने रखी थी। गोसदन के निर्माण से जहां लावारिस पशुओं को छत मिलेगी, वहीं समय पर चारा तथा गर्मी से निजात के लिए पंखे भी स्थापित किए जाएंगे। इस संबंध में नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भट्टनागर का कहना है कि गोसदन का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लावारिस पशुओं को छत उपलब्ध होगी।
विज्ञापन