फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला के अस्पतालों में नहीं लगीं बायोमीट्रिक मशीनें

जिला के अस्पतालों में नहीं लगीं बायोमीट्रिक मशीनें

Sun, 24 Dec 2017 10:44 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला के अस्पतालों में नहीं लगीं बायोमीट्रिक मशीनें
बड़सर(हमीरपुर)। जिला के सभी अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लग पाई हैं। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने 31 अक्तूबर 2017 तक सभी अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कर्मचारियों की ड्यूटी पर निगरानी रखने के लिए बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय लिया था, लेकिन दो माह बीत जाने के उपरांत भी अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीनें नहीं लग पाई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल व जोनल अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में कई बार अधिकारी व कर्मचारी के गैरहाजिर रहने की शिकायतें होती रहती हैं, लेकिन साक्ष्यों व सबूतों के अभाव से ऐसे अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती है। बायोमीट्रिक मशीनें लगने से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ड्यूटी से कोताही बरतने वाले डॉक्टर या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई कर सकेगा। अस्पतालों में बायोमीट्रिक मशीनें लगने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। उधर, सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि स्वास्थ्य निदेशालय ने बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की समयावधि 31 दिसंबर तक कर दी है। हमीरपुर सीएमओ कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा चुकी हैं। जिला के सभी बीएमओ को स्वास्थ्य निदेशालय के आदेशों की अनुपालना के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed