फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   40 posts of JBT vacant in 97 primary schools of Bhoranj

भोरंज की 97 प्राथमिक पाठशालाओं में जेबीटी के 40 पद खाली

Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। शिक्षा खंड भोरंज के अंतर्गत 97 प्राथमिक पाठशालाओं में 40 जेबीटी शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इससे स्कूलों में शिक्षकों को प्री-प्राइमरी से पांचवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ कार्यालय का कार्यभार भी संभालना मुश्किल हो रहा है।
वहीं, विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावक पवन कुमार, विनोद कुमार, सतीश, यशपाल, चरण सिंह, सुनीता देवी, लीला देवी का कहना है कि प्राथमिक पाठशाला तरक्वाड़ी, डूंगरी, समीरपुर, ललयार, बज्वाल, जडोह, ककरोल, भुक्कड़, शाही दा घाट, मझो, ठठवानी, बढोह, तूह, धनवीं, पट्टा, दरौंदला, मुंडखर, जाहू, टिक्करी, बैलग, बहनवीं, ककरोट, लगमनवीं, जिजवीं, जोह, जमली प्लासी, जाड़ बखोटा इत्यादि स्कूलों में अध्यापकों का एक-एक पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने कहा कि अच्छी शिक्षा का दम भरने वाली सरकार इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। स्कूलों में एक शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार बाधित हो रही है। वहीं, एक समय में प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने, खेलकूद गतिविधियां आयोजित करने में शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसी कारण से शिक्षक को छुट्टी पर जाना हो तो ऐसे में अन्य स्कूलों से प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक बुलाए जाते हैं। इससे अन्य स्कूलों की समयसारिणी भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है, ताकि बच्चों को स्कूलों के साथ ऑनलाइन भी बेहतरीन शिक्षा उपलब्ध हो सके। वहीं, इस संदर्भ में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भोरंज सुमन कुमारी का कहना है कि रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed