फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   4.90 lakh people to be screened in 21 days in TB eradication programme in Hamirpur

21 दिनों में 4 लाख 90 हजार लोगों की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में 2 अक्तूबर तक टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत में हमीरपुर जिले के 4 लाख 90 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह जानकारी एडीएम हमीरपुर जितेंद्र सांजटा ने बुधवार को हमीर भवन में आयोजित डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
बताया कि अभियान के तहत दो अक्तूबर तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। टीबी एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में 534 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह टीमें आशा स्तर पर बनाई गई हैं और इसका मुखिया स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी या आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट होगा। एडीएम ने कहा कि ये जांच टीमें प्रतिदिन घर-घर जाकर करीब 200 लोगों के साथ संपर्क करके टीबी के संभावित रोगियों का पता लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर टीम में एक आशा वर्कर और एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता होगा। ये टीमें जिले की 4,82,505 जनसंख्या के साथ संपर्क करके करीब 2,443 सैंपल इकट्ठा करने और 50 के करीब टीबी रोगियों का पता लगाने के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करेंगी।

जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो उसके बलगम का नमूना लेकर उसे डीएमसी, ट्रूनाट या सीबीनाट लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा तथा अभियान का पूरा डाटा डब्ल्यूएचओ/एनएचएम की ओर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर में अंकित किया जाएगा।
भारत सरकार ने देश को जहां 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है, वहीं हिमाचल सरकार ने दिसंबर, 2025 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed