फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   37 school single teacher

नए जेबीटी मिले, फिर भी जिले के 37 स्कूलों में एक-एक शिक्षक

Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
37 school single teacher
37 school single teacher
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर को 41 नए जेबीटी अध्यापक मिलने के बावजूद जिले के 37 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। जिले के 37 प्राथमिक स्कूलों में एक-एक ही शिक्षक प्री प्राइमरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ाने के लिए मजबूर है। अभिभावकों रेखा ठाकुर, सावित्री राणा, रोहित चौहान, विक्रांत शर्मा, प्रकाश गौतम आदि का कहना है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से 23 सितंबर को नए जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई है। इसके बाद भी 37 स्कूलों को जेबीटी शिक्षक नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में एक शिक्षक को कार्यालय, मिड-डे मील सहित अन्य कार्य भी होते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अकेले पढ़ाना कठिन होता है। वहीं, स्कूल में शिक्षक के छुट्टी जाने पर अन्य स्कूलों से शिक्षक डेपुटेशन पर बुलाने पड़ रहे हैं। इससे अन्य स्कूलों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि वह कई बार एसएमसी की बैठकों में शिक्षा विभाग को लिखित रूप में समस्या से अवगत करवा चुके हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी हमीरपुर मदन लाल का कहना है कि जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चली हुई है। एक-एक शिक्षक वाले स्कूलों में नियुक्ति की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed