फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   35 Scheduled Caste families still deprived of road facilities even after 78 years of independence

Hamirpur (Himachal) News: आजादी के 78 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से महरूम अनुसूचित जाति के 35 परिवार

Thu, 23 Oct 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। आजादी के 78 वर्षों के बाद आज भी पुतड़ियाल पंचायत के गांव रक्कड़ के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले 35 परिवार सड़क सुविधा के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में संजीव, अशोक, प्रदीप, नरेंद्र वार्ड सदस्य, महेंद्रा देवी आदि का कहना है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद भी विभाग सड़क के कार्य को नहीं करवा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव के लोग मुख्यमंत्री के नादौन में पहले ही दौरे के दौरान उनसे मिले और सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने इस गांव के लिए गांव सासन से भगवानी होते हुए गांव रक्कड़ के लिए प्राथमिकता पर मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क व पैसा दोनों ही मंजूर कर दिए। इसके लोगों ने भूमि भी विभाग के नाम करवा दी। लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभाग को शीघ्र सड़क बनाने के आदेश दिए, लेकिन आज तक यह कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस सड़क के बीच में आने वाले गांव भगवानी के कुछ लोगों ने इस सड़क निर्माण को रुकवाने के लिए न्यायालय में केस किया था, लेकिन न्यायालय से इन्हें लोक निर्माण विभाग की जमीन के लिए आज तक स्टे नहीं मिला है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से अनुरोध किया है कि इस सड़क का निर्माण शीघ्र करवाया जाए अन्यथा गांव वाले पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।


कोट :

लोगों ने गिफ्ट डीड जमा करवा दी है। अब राजस्व विभाग से इनका सत्यापित करवाया जा रहा है। शीघ्र ही औपचारिकताएं पूरी करके सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। एक नाले पर पुली का भी निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-पंकज कौशल, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed