फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   35 positive in the district, one person died

जिले में 35 पॉजिटिव, एक व्यक्ति की मौत

Mon, 07 Jun 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सोमवार को 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 33 और आरटी-पीसीआर में 2 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बीते 48 घंटों से जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1323 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

इनमें से 33 पॉजिटिव पाए गए हैं। भोटा क्षेत्र के गांव चौहान और मनवीं में 3-3 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सलौणी क्षेत्र के गांव कुढार, कुलहेड़ा, भीड़ा क्षेत्र के गांव डबसाई, बडैहर क्षेत्र के गांव कोटा और चंदरूही क्षेत्र के गांव कक्कड़ में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, कसवाड़ क्षेत्र के गांव लभान, चबूतरा क्षेत्र के गांव बडबदार, कांगड़ा जिले के गांव सिहोरबल्ला, चमियाणा क्षेत्र के गांव गडडी, करोट क्षेत्र के गांव सरगूं हीरा, गलोड़ क्षेत्र के गांव काही दी बहल, सलौणी क्षेत्र के गांव लोअर अवाह, बलोह, बैरी क्षेत्र के गांव काथला, जनैहन, चारियां दी धार, लदरौर क्षेत्र के गांव लठवान, दरकोटी, किटपल, रंगस और नादौन उपमंडल के फतेहपुर क्षेत्र के गांव त्रेटी में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट में बधानी क्षेत्र के गांव बजडोह की एक महिला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
45 मकानों में हटाई कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां-
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद मिनी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हमीरपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर परिषद हमीरपुर के कुल 45 मकानों में संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। इसको देखते हुए इन मकानों में मिनी कंटेनमेंट जोन की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed