{"_id":"689e3b6ad9d3e59d21005a56","slug":"34-candidates-got-employment-in-interview-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-164002-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: साक्षात्कार में 34 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: साक्षात्कार में 34 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को मिनी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में तीन निजी कंपनियों ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। मेले में हमीरपुर की कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के आठ पदों पर तीन, दूसरी कंपनी में सेल्स ऑफिसर के दो पदों के लिए, जबकि लुधियाना की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी स्टाफ की अलग-अलग श्रेणियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित कुल 162 पदों के लिए 34 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन