फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   33 year old youth of Ghumarli village died in road accident

सड़क हादसे में घुमारली गांव के 33 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
33 year old youth of Ghumarli village died in road accident
33 year old youth of Ghumarli village died in road accident
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की कलोहन पंचायत के घुमारली गांव के 33 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो दिन पूर्व रामकुमार बाइक पर अपने घर आ रहा था तो मक्कड़ पंचायत के हड़ेटा पंचायत की लगती सीमाओं के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया था। वहां से उसको टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहां से उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

जहां पर उसने बीती रात अंतिम सांस ली। रामकुमार अपने पीछे एक छोटा लड़का, पत्नी, माता पिता को छोड़ गया है। कलोहन ग्राम पंचायत के प्रधान योगराज ने कहा कि युवक गरीब परीवार से संबंध रखता है और प्रशासन की ओर से उसे हर संभव सहायता दी जाए। युवक हड़ेटा बाजार में बार्बर की दुकान करता था और दो दिन पहले जब शाम को घर जा रहा था तब हादसा हो गया। भोटा चौकी के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा कर शव घर वालों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed