फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   32nd district level children's science conference started in HAPS

Hamirpur (Himachal) News: हैप्स में शुरू हुआ 32वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन

Sat, 09 Nov 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 09 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
32nd district level children's science conference started in HAPS
हैप्स विकासनगर में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में शुक्रवार को पांरपरिक ज्ञान प्रणाली एवं आधुनिक विज्ञान थीम पर 32वां जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन शुरू हुआ। सम्मेलन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि, जबकि उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, डिप्टी डीईओ ओंकार सिंह भाटिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
मुख्यातिथि ने सम्मेलन में भाग ले रहे प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर आपदा प्रबंधन, सौर ऊर्जा संरक्षण आदि विषय पर लगाई मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने विज्ञान सम्मलेन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों, मुख्यातिथियों व उपस्थित एस्कॉर्ट टीचर को उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन में जिलाभर के 70 स्कूलों के 292 विद्यार्थी वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय सम्मेलन में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान नाटक, विज्ञान प्रश्रोत्तरी, गणित ओलपिंयाड, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के समापन पर छह गतिविधियों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मलेन में हमीरपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान शिक्षा विभाग ओर से हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के चेयरमैन प्रो. आरसी लखनपाल, चेयरपर्सन चंद्रप्रभा लखनपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय निदेशक पंकज लखनपाल व प्रधानाचार्य हिमांशु शर्मा ने सबका धन्यवाद किया। सम्मेलन में आरसी डोगरा, तेजनाथ, देवीदास शहंशाह, संजीव शर्मा, विकेश कौशल व राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हैप्स विकासनगर में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

हैप्स विकासनगर में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

हैप्स विकासनगर में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

हैप्स विकासनगर में 32वें बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed