फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   32 units of blood were collected in the camp and 47 animals were treated.

Hamirpur (Himachal) News: शिविर में 32 यूनिट रक्त एकत्रित 47 पशुओं का किया उपचार

Mon, 03 Feb 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
32 units of blood were collected in the camp and 47 animals were treated.
कृष्ण-गोपाल गौशाला भंदरु धनेटा में गौ चिकित्सा शिविर के दौरान गाय को आहार खिलाता चिकित्सक। संव
नादौन(हमीरपुर)। प्रसिद्ध समाजसेवक दिवंगत पाधा मनसा राम की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला भंदरू में रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्तदान एवं गो चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत प्रधान रणजीत राणा ने किया। गो चिकित्सा शिविर के लिए पालमपुर से डॉ. परवेश अपनी टीम सहित, रक्तदान के लिए डॉ. गार्गी कंवर उपस्थित रहीं। डॉ. रोहित के नेतृत्व में पशु स्वास्थ्य प्रजनन विभाग हमीरपुर ने भी अपनी सेवाएं दीं। पशु चिकित्सा शिविर में कुल 47 गायों का उपचार किया गया। इसमें विशेष रूप से बांझपन का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गोशाला की सभी गायों का स्वास्थ्य जांचा गया और उन्हें कीड़े मारने की दवाई एवं आवश्यक टीके भी दिए गए। इस मौके पर ठाकुर रामसिंह स्मृति न्यास के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव अरविंद रत्तन, डॉ. रत्न चंद शर्मा, डॉ. तरसेम, गोशाला समिति के अध्यक्ष पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed