फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   32 candidates in fray for five assembly seats of Hamirpur

हमीरपुर की पांच विधानसभा सीटों पर 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा के आम चुनाव के लिए नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि के बाद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शनिवार को जिला में कवरिंग उम्मीदवारों सहित कुल 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए हैं। भोरंज और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 5-5 प्रत्याशी, हमीरपुर के लिए 9, बड़सर के लिए 7 और नादौन में 6 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक 9 प्रत्याशी हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में दो निर्दलीय प्रत्याशियों दिनेश भाटिया और ऋषिका कौशल ने नाम वापस लिए। सुजानपुर में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह डोगरा समेत 4 नामांकन पत्र वापस लिए गए, जबकि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एक कवरिंग प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। बड़सर और नादौन में दो-दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। नामांकन पत्रों की छंटनी और नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित किए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अब सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव क्षेत्र में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि नामांकन पत्र वापसी की अंतिम तिथि के बाद जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की सूची
विधानसभा क्षेत्र भोरंज कुल प्रत्याशी पांच
डॉ. अनिल कुमार भाजपा
सुरेश कुमार कांग्रेस
जरनैल सिंह बसपा
रजनी कौशल आम आदमी पार्टी
पवन कुमार निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर कुल प्रत्याशी पांच-
राजेंद्र राणा कांग्रेस
कैप्टन रणजीत सिंह राणा भाजपा
ज्ञान चंद बसपा
अनिल राणा आम आदमी पार्टी
राजेश कुमार निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर कुल प्रत्याशी नौ-
नरेंद्र ठाकुर भाजपा
डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा कांग्रेस
डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर माकपा
प्रवीण कौशल बसपा
अभिनय भारद्वाज राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
सुशील कुमार सरोच आम आदमी पार्टी
आशीष कुमार निर्दलीय
आशीष शर्मा निर्दलीय
नरेश कुमार दर्जी निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र बड़सर कुल प्रत्याशी सात-
इंद्र दत्त लखनपाल कांग्रेस
माया शर्मा भाजपा
रतन चंद कटोच बसपा
गुलशन सोनी आम आदमी पार्टी
नरेश कुमार राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
परमजीत ढटवालिया हिमाचल जनक्रांति पार्टी
संजीव कुमार शर्मा निर्दलीय
विधानसभा क्षेत्र नादौन कुल प्रत्याशी छह
विजय अग्निहोत्री भाजपा
सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस
देशराज बसपा
शैंकी ठुकराल आम आदमी पार्टी
सुरेंद्र कुमार गौतम निर्दलीय
रणजीत सिंह निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed