फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   दलचेहड़ा में आसमानी बिजली गिरने से आटा चक्की, बिजली उपकरण जले

दलचेहड़ा में आसमानी बिजली गिरने से आटा चक्की, बिजली उपकरण जले

Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत पड़ते दलचेहड़ा गांव में बिजली गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना में बिजली उपकरणों सहित बड़ा पेड़ भी जल गया है। मंगलवार रात स्थानीय निवासी करतार सिंह के घर में आटा चक्की की मोटर और एमसीबी के साथ घर की वायरिंग भी जल गई। वहीं, कुलदीप चंद के घर में लगा सेट ऑफ बाक्स भी जल गया है। इसके अलावा गीता देवी के घर में लगा बिजली का मीटर भी बिजली गिरने के कारण जल गया है। बिजली का धमाका इतनी जोर का हुआ कि एक अन्य घर के फर्श पर लगी टाइलें भी उखड़ गईं।
विज्ञापन

बिजली की चपेट में सबसे पहले घरों के साथ लगता पेड़ आ गया। जिससे पेड़ के परखच्चे उड़ गए। पेड़ पर सीधे गिरी बिजली के बाद उसने घरों को अपनी चपेट में लिया। इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संदर्भ में पटवार वृत्त कोटला के पटवारी अशोक कुमार का कहना है कि दलचेहड़ा गांव में बिजली गिरने से काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed